Skip to main content

पेशा,एक शिक्षक का

क्या आसान है एक शिक्षक होना ।कई लोगों को लगता है कि इस पेशे में भरपूर छुट्टियां मिलती है, पढ़ाना है तो पढ़ाओ नहीं तो कौन देख रहा है बच्चों के साथ टाइमपास कर लो ।बढ़िया आरामतलब नौकरी हैं ,लेकिन जरा ठहरिए अपनी राय बनाने के पहले और अगर आपका ख्याल इस पेशे को हल्का आंकने का है ,तो जरा एक शिक्षक से वार्तालाप कर ले जो वास्तव में खुशी से इस पेशे में आया है,और कुछ बातों का जवाब जरा दिल से दीजियेगा फिर अपनी राय जाहिर करिएगा।
तो चलिए शुरू करते है ,सबसे पहले यह आप के धेर्य की परीक्षा हैं,आप अपने विषय में बेशक बेहद माहिर होंगे लेकिन आपको सिखाने के हर कदम पर धीरज रखना होगा ,आपके लिये जो केवल एक वाक्य है,वो आपके विद्यार्थियों के लिए २०या ३० शब्दों का एक गुच्छा है,और ये गुच्छा भी सीधा सादा नहीं बल्कि जलेबी की तरह उलझा हुआ और उस सरल से वाक्य का1सिरा पकड़ कर आपको उन्हें देना है,ना ना जरा ठहरिये,उस सिरे को उन्हें खुद ढूंढने के लिए प्रेरित करना है और जो काम आपके लिए बेहद आसान है, हो सकता है आपके विद्यार्थियों के लिए एक लंबी प्रक्रिया हो और हां यहां हर कदम पर यह भी ध्यान रखना होगा कि प्रक्रिया पूरी तरह से रोचक हो । वरना आप ९९ प्रतिशत पहुंच कर भी ० जी हां शून्य पर आ सकते है,और फिर से वही प्रक्रिया और जैसे कि दुनिया का  हर इन्सान अद्वितीय है वैसे ही अगर आपके पास ५० बच्चों की फौज़ है ,तो मान के चलिए आपको ५० तरीके ढूंढने होंगे।
चलिये अब आते है दूसरी बात पर,एक अच्छा शिक्षक होने के लिए आपको बहुत सारी कलाओं में माहिर होना होगा।अगर बच्चे की तबियत ठीक नहीं तो आपको प्राथमिक चिकित्सक की भूमिका निभानी पड़ सकती है।
बच्चों की रोज की शिकायतों से निपटने के लिए दूरदृष्टी की जरूरत होगी ही ,यहां खीजने से काम नही चलने वाला।
हां,एक अच्छा जज़ तो आपको बनना ही होगा ,अगर दो बच्चे एक ही पेंसिल पर अपना दावा कर रहे हो तो बताइए किसे दिलाएंगे पेंसिल, डांट कर चुप कराने का मत सोचिए।
इसके अलावा आप एक एंटरटेनर भी होने चाहिए आपका music का ज्ञान भी अच्छा होना जरूरी है।
कुल मिला कर एक ऑलराउंडर की जरूरत है,अगर है आप में सारी काबिलियत तो स्वागत है इस पेशे में वरना केवल टाइमपास वाली बात दिमाग से निकाल दीजिए।
हां,अपने ज्ञान को निरन्तर मांजना सबसे पहली और आवश्यक शर्त है, क्योंकि एक अच्छा शिक्षक वही होगा जो सदैव स्वयं को विद्यार्थी माने ।
आज बस इतना ही ।
और के लिए मेरे अगले ब्लॉग का इंतजार करे और है अपनी राय जरुर दे ।
धन्यवाद
शेष शुभ
रागिनी गुरव 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

  कोविड महामारी पर निबंध An essay on challenges and opportunities of online education COVID 19 समय पंख लगाकर उड़ रहा था कि अचानक एक अनजान से परजीवी ने आकर सब कुछ बदल दिया ,ना केवल देश बल्कि सारी दुनिया की तहजीब बदल डाली इस 🦠🦠 वायरस ने ,एक आतंक और दहशत का माहौल व्याप्त हो उठा चारों ओर,लगातार  आंकड़ों में केवल एक गिनती नहीं अपितु चिंता की अधिकता भी सम्मिलित थी, भविष्य की अनिश्चितता भी थी ,रोजगार ,शिक्षा  सारी व्यवस्थाएं बदल गई लोग अचानक से आए इस परिस्थिति से सामंजस्य बिठाने हेतु संघर्ष करते दिखे । स्वास्थ्य आज ना केवल सरकार की अपितु आम जनमानस की भी प्राथमिकता में शामिल हो गया । आज हम चर्चा करेंगे कोविद महामारी ने शिक्षा के क्षेत्र में क्या परिवर्तन लाए इसके फायदे और नुकसान क्या है। सबसे पहले नुकसान  अब बच्चें पहले की तरह बस्ता पकड़ कर दौड़ते भागते स्कूल नहीं आ रहे , स्कूल सुनसान पड़े है ,क्लासरूम में शिक्षक अकेला अपने डिवाइस में प्रयासरत है,शिक्षा किसी तरह पहुंच जाए बच्चों तक, आज ऑटो में पीछे लटकते हुए बच्चें नहीं दिखाई दे रहे,ऑटो वाले को ,रिक्शे वाले को और तो और अभि...

रंगोली

आज कक्षा पहली में arrangement period tha सोचा चलो आज बच्चों से ड्राइंग बनाई जाए ड्राइंग में क्या बनाएं तो मैंने अपने एक्सपीरियंस से उन्हें एक रंगोली बनाना सिखाया क्योंकि मैं भी बचपन में 6 से 6 दिए वा।ली रंगोली बनाया करती थी शायद मेरी पहली रंगोली यही थी मुझे लगा बच्चों को यही सीखने में आसानी होगी चलो यही बनाते है मैंने बोर्ड में ६ खड़े और ६ आड़े डॉट लगाए और अपना favourite  दिए वाली रंगोली बनानी शुरू की। बच्चों ने भी मेरे साथ बनाना शुरू किया पर बच्चे तो बच्चें ठहरे।कहीं डॉट उपर नीचे तो कहीं दिया छोटा बड़ा । कुछ होशियार निकले बना भी लिए और कलर भी कर लिए पर कई बच्चों को दिक्कत भी हो रही थी।मैंने यथासंभव उनकी मदद करना शुरू किया, एक एक बेंच में जा कर देख भी रही हूं किसी को डॉट बनाने में तो किसी को दिया बनाने में तो किसी को कलर भरने में भी । ऐसे ही एक छोटे बच्चे के पास उसकी छोटी सी कुर्सी के बगल में जो एक और छोटी कुर्सी थी उसमें बैठ गई और उसके टेबल में चाक से डॉट बनाने लगी और उसे समझाने भी। देख देख कर उसने भी बनाना शुरू किया ,कई बार बोर्ड से बच्चें नहीं समझ पाते पर पास जा के समझाओ ...