आज कक्षा पहली में arrangement period tha सोचा चलो आज बच्चों से ड्राइंग बनाई जाए ड्राइंग में क्या बनाएं तो मैंने अपने एक्सपीरियंस से उन्हें एक रंगोली बनाना सिखाया क्योंकि मैं भी बचपन में 6 से 6 दिए वा।ली रंगोली बनाया करती थी शायद मेरी पहली रंगोली यही थी मुझे लगा बच्चों को यही सीखने में आसानी होगी चलो यही बनाते है मैंने बोर्ड में ६ खड़े और ६ आड़े डॉट लगाए और अपना favourite दिए वाली रंगोली बनानी शुरू की। बच्चों ने भी मेरे साथ बनाना शुरू किया पर बच्चे तो बच्चें ठहरे।कहीं डॉट उपर नीचे तो कहीं दिया छोटा बड़ा । कुछ होशियार निकले बना भी लिए और कलर भी कर लिए पर कई बच्चों को दिक्कत भी हो रही थी।मैंने यथासंभव उनकी मदद करना शुरू किया, एक एक बेंच में जा कर देख भी रही हूं किसी को डॉट बनाने में तो किसी को दिया बनाने में तो किसी को कलर भरने में भी । ऐसे ही एक छोटे बच्चे के पास उसकी छोटी सी कुर्सी के बगल में जो एक और छोटी कुर्सी थी उसमें बैठ गई और उसके टेबल में चाक से डॉट बनाने लगी और उसे समझाने भी। देख देख कर उसने भी बनाना शुरू किया ,कई बार बोर्ड से बच्चें नहीं समझ पाते पर पास जा के समझाओ ...