कोविड महामारी पर निबंध An essay on challenges and opportunities of online education COVID 19 समय पंख लगाकर उड़ रहा था कि अचानक एक अनजान से परजीवी ने आकर सब कुछ बदल दिया ,ना केवल देश बल्कि सारी दुनिया की तहजीब बदल डाली इस 🦠🦠 वायरस ने ,एक आतंक और दहशत का माहौल व्याप्त हो उठा चारों ओर,लगातार आंकड़ों में केवल एक गिनती नहीं अपितु चिंता की अधिकता भी सम्मिलित थी, भविष्य की अनिश्चितता भी थी ,रोजगार ,शिक्षा सारी व्यवस्थाएं बदल गई लोग अचानक से आए इस परिस्थिति से सामंजस्य बिठाने हेतु संघर्ष करते दिखे । स्वास्थ्य आज ना केवल सरकार की अपितु आम जनमानस की भी प्राथमिकता में शामिल हो गया । आज हम चर्चा करेंगे कोविद महामारी ने शिक्षा के क्षेत्र में क्या परिवर्तन लाए इसके फायदे और नुकसान क्या है। सबसे पहले नुकसान अब बच्चें पहले की तरह बस्ता पकड़ कर दौड़ते भागते स्कूल नहीं आ रहे , स्कूल सुनसान पड़े है ,क्लासरूम में शिक्षक अकेला अपने डिवाइस में प्रयासरत है,शिक्षा किसी तरह पहुंच जाए बच्चों तक, आज ऑटो में पीछे लटकते हुए बच्चें नहीं दिखाई दे रहे,ऑटो वाले को ,रिक्शे वाले को और तो और अभि...